Back
Second meeting of Vidyalaya Management Committee on 16.02.2026
विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की द्वितीय बैठक संपन्न
आज दिनांक 16/02/2026 को केन्द्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल गोकुलनगर में विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की द्वितीय बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री विजेंदर कुमार कसाना जी, उप महानिरीक्षक (DIG) एवं सह-अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विद्यालय हित में अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए तथा सामूहिक रूप से विद्यालय के सतत विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की I आगामी सत्र के लिए निर्मित दो अस्थायी कक्षा-कक्षों का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।